Online
Voting
    MY NEWS Page MY SURVEY Page MY STOCK Page
TITLE : जलवायु परिवर्तन/झारखंड के 12 जिलों में बढ़ेगा तापमान, हीट वेव को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

VISITORS : 2264

Share
Published Date : 2024-04-04 05:07:15
Last Updated On :
News Category : तापमान
News Location ADDRESS : जलवायु परिवर्तन/झारखंड के 12 जिलों में बढ़ेगा तापमान, हीट वेव को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट   
CITY : झारखंड ,
STATE : नईदिल्ली , 
COUNTRY : भारत


   See Below with more Details



TITLE : जलवायु परिवर्तन/झारखंड के 12 जिलों में बढ़ेगा तापमान, हीट वेव को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

DESCRIPTION :
रांची/पटना/नई दिल्ली/झारखंड 

झारखण्ड के दक्षिणी पूर्वी जिलों में चार और पांच अप्रैल के बाद हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है। जानकारी के अनुसार राज्य के 12 जिलों में एक साथ हीट वेव
का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के हिस्सों में दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।

झारखंड में फरवरी महीने से ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र, रांची की ओर से बताया गया है कि अप्रैल महीने में तापमान पूरे उफान पर रहेगा। विज्ञान
केन्द्र के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिडेगा, सरायकेला, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जिला दो दिनों तक लू की चपेट में रहेगा।
पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची स्थित भारतीय विज्ञान विभाग के वरीय मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अप्रैल में ही मई-जून वाली गर्मी का मुख्य कारण पाकिस्तान, राजस्थान और गुजरात से लगाता आ रहीं
गर्म हवाएं हैं। इसके कारण रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही दिन का अधिकतम तापमान दो
से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है। जबकि छह और सात अप्रैल को राज्य में कई स्थानों पर गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बीच-बीच में हलके बादल और बंूदाबांदी से उमस बढ़ सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री
तक पहुंच सकता है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। तापमान 42 से 43 डिग्री पहुंचने की संभावना है और इस दौरान लू भी चलेगी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। सबसे अधिक 19.3 मिलीमीटर बारिश गढ़वा के नगर ऊंटारी में हुई। वहीं तापमान के मामले में गोड्डा सबसे
गर्म रहा। गढ़वा का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर पूरे उत्तर एवं दक्षिण भारत में तेज धूप हो रही है। इसके साथ ही लू चलने की बात भी बतायी जा रही है। सुबह से ही चिलचिलाती और चुभन वाली धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया
है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू के कारण भीषण गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।

वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में अभी से ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। आईएमडी ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड के अलग-अलग इलाकों
में 6 अप्रैल तक लू चलने की भविष्यवाणी की है।

आने वाले दिनों में भयंकर गर्मी परेशान करने वाली है। दिन निकलते ही सूरज आग उगलेगा, जिससे उमस बढ़ेगी। भारतीय मौसम की जानकारी के मुताबिक अप्रैल से लेकर जून तक तापमान तेजी से
बढ़ेगा और गर्मी अपना असली रूप दिखाएगी वहीं आईएमडी ने तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और पुडुचेरी राज्यों को 6 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा
देश के अलग-अलग राज्यों में 10 से 20 दिनों तक लू चलने की संभावना है।

भारतीय मौसम की जानकारी के मुताबिक अप्रैल से लेकर जून तक तापमान तेजी से बढ़ेगा और गर्मी अपना असली रूप दिखाएगी। इस महीने से ही प्डक् ने दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों,
मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है।

हीटवेव चलने के बाद लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आज से लेकर अगले तीन दिन 4 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा और  जैसे कई राज्यों में तापमान बढ़ने के कारण
गर्मी बढ़ेगी. वहीं मौसम विज्ञान विभाग की जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के आसपास एक इलाकों में तापमान बढ़ने के कारण लू चलाने की जानकारी जारी की
है।

मौसम विज्ञान केन्द्र पटना से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में भी गर्मी बढ़ने वाली है। हालांकि पश्चिमी और पूर्वी विक्षोभ के कारण आंधी आने की संभावना भी व्यक्त की गयी है।
इसके कारण थोड़ी स्थिति अच्छी रह सकती है लेकिन अन्य वर्ष की तुलना में इस साल गर्मी ज्यादा होगी।


Other Weblink :


PHOTOS





Latest NEWS of
Your Profile Location
Latest VIDEO NEWS of
Your Profile Location
POPULAR NEWS of
Your Profile Location
नगरनौसा (5),   नगरनौसा (0),   नगरनौसा (5),  
1.जलवायु परिवर्तन/झारखंड के 12 जिलों में बढ़ेगा तापमान, हीट वेव को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट VIEW ,

1.पुल के नीचे मिली अधजली लाश VIEW ,

2.कैला गांव में सर्कस को लगाया गया था, पुलिस को सुचना मिली की कैला गांव सर्कस वाले ने लोडस्पेकर के साथ बजा बजा रहे हैं, जिससे पढ़ने वाले छात्र को दिक्क्त होगा, स्थान पर आकर पुलीस ने बन्द कराई। VIEW ,

3.यूरोपीय सूर्योपासना उत्सव है, Winter Soltis, जिसे क्रिसमस के रूप में कायांतरित कर दिए पोप जुलियस VIEW ,

4.दो हाइवा की सीधी टक्कर, आग लगने से जलकर एक चालक की मौत, एक जख्मी VIEW ,

5.डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि शत् शत् नमन VIEW ,

1.जलवायु परिवर्तन/झारखंड के 12 जिलों में बढ़ेगा तापमान, हीट वेव को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट VIEW ,

1.जलवायु परिवर्तन/झारखंड के 12 जिलों में बढ़ेगा तापमान, हीट वेव को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट VIEW (2265) ,

1.दो हाइवा की सीधी टक्कर, आग लगने से जलकर एक चालक की मौत, एक जख्मी VIEW (3431) ,

2.डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि शत् शत् नमन VIEW (3360) ,

3.पुल के नीचे मिली अधजली लाश VIEW (2947) ,

4.कैला गांव में सर्कस को लगाया गया था, पुलिस को सुचना मिली की कैला गांव सर्कस वाले ने लोडस्पेकर के साथ बजा बजा रहे हैं, जिससे पढ़ने वाले छात्र को दिक्क्त होगा, स्थान पर आकर पुलीस ने बन्द कराई। VIEW (2795) ,

5.यूरोपीय सूर्योपासना उत्सव है, Winter Soltis, जिसे क्रिसमस के रूप में कायांतरित कर दिए पोप जुलियस VIEW (2571) ,

1.जलवायु परिवर्तन/झारखंड के 12 जिलों में बढ़ेगा तापमान, हीट वेव को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट VIEW (2265) ,

        

All right reserved. Copyrights 2020 by: www.UcpDevelopers.com and by www.UcpVoiceNews.com